आय, जाति, निवास, प्रमाणपत्र 2025 : eDistrict-UP से घर बैठे बनवाएं मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन मात्र 30रू0 में !

edistict
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं 2025 : उत्तर प्रदेश ने आज-कल के समय को ध्यान में रखते हुए eDistrict-Esathi पोर्टल को आम जनता के लिए ये सेवा शुरु की है जिसकी मदद से किसान,मजदुर,छात्र तथा अन्य लोग इस पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र इसके अंतर्गत हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी, पेन्शन, और राजस्व वाद जैसी सेवाए या अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज आप इस सरकारी पोर्टल का उपयोग करके घर बैठे मोबाइल से सिर्फ ₹30 में बनवा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको ये बताएँगे की आप कैसे इन सेवाओ का उपयोग घर बैठे कैसे कर सकते है, तथा ये क्यों जरुरी है और इसमे कौन कौन से जरुरी दस्तावेज लग सकते है तथा ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया |

eDistrict-Esathi पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया :-

आपको सबसे पहले eDisrict पोर्टल पर जा के Esathi सिटीजन लॉगिन का विकल्प चुनना होगा, जिससे आप इस पोर्टल पर पंजीकृत करके सेवाओं का लाभ ले सकते हैं –

  • पहला काम आपको eDistrict की आधिकारी पोर्टल पर जाना होगा या इस लिंक (https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/) पर क्लिक करके आप डायरेक्ट जा सकते है |
  • आप मुख्य वेबसाइट पर है आपको कोने में लॉग इन का बटन दिखाई दे रहा होगा जिस पर क्लिक करते ही कुछ आप्शन खुलेगा या दिखाई देगा |
  • आपको सिटीजन लॉगिन E-sathi वाले बटन पर क्लिक करना है, ये कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा –
Edistrict
Edistrict 1
  • सिटीजन लॉगिन E-sathi वाले पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर दाए तरफ आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना है |
  • यह कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा :-
Edistrict
Edistrict
  • नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण वाले लिंक पर क्लिक करते ही नए पेज पर आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में आपको आपने निजी या महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है यह ध्यान रहे की भरी गयी जानकारी आप कही सुरछित जगह नोट कर ले, या ये जानकारी याद रखे |
  • पंजीकरण फॉर्म में आपके आधार कार्ड से जुडी जानकारी दर्ज करे, जैसे- आवेदक का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर,आवासीय पता, जिला, पिन कोड, मेल आईडी आदि जानकारी |
  • पंजीकरण फॉर्म कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा यहाँ अपनी जानकारी दर्ज करे :-
Edistrict
Edistrict
  • अब आप सुरक्षित करें वाले विकल्प पर क्लिक करें याद रहे आपने सारी जानकारी भर दी हो |
  • कुछ इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म पूरा हो जाएगा |

नोट :- अब Login विकल्प पर क्लिक करके उसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा जिससे आप आपने किसी भी सदस्य का आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र भर सकते है |

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र ज़रूरी क्यों हैं? तथा ये क्यों सरकारी जगहों पर मांगे जाते है?

इन दस्तावेज़ों की ज़रूरत सरकारी जगहों पर इसलिए होती है क्योंकि का आपके आय स्रोत तथा जाति और निवास स्थान को वेरीफाई करता है |

  • आय प्रमाणपत्र: यह आपकी सालाना आय स्रोत का प्रमाण होता है। इसका उपयोग सरकारी कम जैसे छात्रवृत्ति, आरक्षण और सब्सिडी पाने में होता है।
  • जाति प्रमाणपत्र: यह प्रमाणित करता है कि आप किस जाति से संबंधित हैं (Genral/SC/ST/OBC आदि)। यह आरक्षण और सरकारी योजनाओं में आवश्यक होता है।
  • निवास प्रमाणपत्र: निवास पत्र यह बताता है कि आप किस गाव जिले या राज्य के निवासी हैं। इसका उपयोग स्कूल/कॉलेज में दाखिले, नौकरी और सरकारी योजनाओं में होता है।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र में लगने वाले ज़रूरी दस्तावेज :-

यह उत्तर प्रदेश के सभी निवासी के लिए है जो घर बैठे आपने मोबाइल या कंप्यूटर से खुद आवेदन कर सकते है जिसके लिए निचे दिए गए कुछ जरुरी दस्तावेज होना अतिआवास्यक है –

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. यदि पिता हो तो उनका आधार कार्ड
  3. माता का नाम
  4. आधार से जुड़ा मोबाईल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  6. ग्राम प्रधान का निवास (पते के प्रमाण हेतु यदि हो तो)
  7. आवेदक द्वारा लिखा गया निवेदन पत्र
  8. आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे – https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/Services/res/selfdeclaration_hindi.pdf

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे आवेदन –

चरण 1 : प्रमाणपत्र के लिए करे आवेदन

  • पहला आपका कदम आप सरकारी पोर्टल eDistrict पर जाये या यहाँ क्लिक करे – https://edistrict.up.gov.in आप मुख्य वेबसाइट पर क्लिक करते ही पहुच जायेंगे |
  • दूसरा कदम आप आपने E-sathi यूजरआईडी और पासवर्ड से लॉग इन करे |
  • अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा जहा आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे –
  • आय प्रमाणपत्र
    जाति प्रमाणपत्र
    निवास प्रमाणपत्र
  • अब आप जिस भी प्रमाणपत्र को भरना चाहते है उसे चुने|

चरण 2 : प्रमाणपत्र में अपनी जानकारी सही सही भरे

  • अब प्रमाणपत्र पर क्लिक करते ही आधार वेरिफिकेशन पेज खुलेगा उसे वेरीफाई करे |
  • वेरीफाई करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमे अपनी जानकारी भरे (अपने आधार कार्ड से) |

चरण 3 : दस्तावेज चुने

  • निम्न मागे गए दस्तावेज को अपलोड करे तथा ये ध्यान रहे की :
  • आप आपने आधार कार्ड वाला फोटो अपलोड करे निचे दिए गए बॉक्स में सही का चिन्ह लगाकर या अपनी फोटो 50 kb का होना चाहिए या |
  • आवेदन पत्र या घोषणा पत्र यह 100 kb से कम 50 kb से ज्यादा होना चाहिए |
  • आवेदक आपना आधार कार्ड स्कैन कर अपलोड करे यह 100 kb से कम होना चाहिए |
  • आवेदक का पिता का आधार कार्ड अपलोड करे यह 100 kb से कम होना चाहिए |
  • अब अपने अनुसार जो भी डाकुमेंट सही लगे उसे अपलोड करे |

चरण 4 : अंतिम प्रक्रिया में अपनी फ़ीस भुगतान करे

  • प्रमाणपत्र भरने के बाद यह सुनिश्चित करे की भरी गई जानकारी सही है |
  • तथा यह देखने के बाद या फॉर्म भरने के बाद अपना फ़ीस ₹30 ऑनलाइन UPI या डेबिट कार्ड आदि से भरें।

चरण 5 : अंतिम प्रक्रिया आवेदन सबमिट करें और पावती कैसे डाउनलोड करे

  • आवेदन या प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने पर एक पर्ची या रिसिप्ट (Receipt) मिलेगी, जिसमें Application Number होगा उसे सुरछित जगह नोट करे।
  • इसी नंबर से आप अपने प्रमाणपत्र का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र की आवेदन स्थिति कैसे जांचें?

  • eDistrict UP आधिकारिक पोर्टल पर जाइए या साइड में दिए गए लिंक पर क्लिक करे – https://edistrict.up.gov.in
  • आवेदन की स्थिति (Application Status) वाले बटन पर क्लिक करें या इस लिंक पर – https://esathi.up.gov.in/citizenservices/login/login.aspx?
  • अब आप अपने आवेदन नंबर को यहाँ दर्ज करे बॉक्स में तथा सर्च पर क्लिक करे |
  • अब आप यहाँ अपना आवेदन स्थिति देख सकते है की हमारा प्रमाणपत्र बना है या नहीं।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र डाउनलोड कैसे करे ?

  • आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने पर यह 7 – 10 कार्य दिवसों के भीतर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र आ जाता है |
  • इसे आपआधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है |
  • आप अब आधिकारिक वेबसाइट edistrict से Download ऑप्शन पर जाकर आप Application Number डालकर PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र कितनी दिन की वैधता होती है?

प्रमाणपत्रवैधता
आय प्रमाणपत्र1 वर्ष
जाति प्रमाणपत्रस्थायी (जब तक जाति में बदलाव न हो)
निवास प्रमाणपत्रआम तौर पर 3 वर्ष

जरूरी लिंक आय, जाति और निवास से जुडी

सेवालिंक
eDistrict पोर्टलhttps://edistrict.up.gov.in
आवेदन स्थिति देखेंhttps://edistrict.up.gov.in/Status
प्रमाणपत्र डाउनलोडhttps://edistrict.up.gov.in/Download

आय, जाति और निवास से जुडी सहायता और संपर्क विवरण

अगर आवेदन करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या आए तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. eDistrict पोर्टल क्या है?

Ans : eDistrict उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल पोर्टल है, जिसकी मदद से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं जैसे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. प्रमाणपत्र बनने में कितने दिन लगते हैं?

Ans : सामान्यतः 7 से 10 कार्य दिवस के भीतर प्रमाणपत्र तैयार हो जाता है।

3. क्या मैं मोबाइल से आवेदन कर सकता हूँ?

Ans : हां, आप स्मार्टफोन या मोबाइल ब्राउज़र से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

4. क्या ये प्रमाणपत्र सभी सरकारी योजनाओं में मान्य होते हैं?

Ans : हां, eDistrict पोर्टल से जारी प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं और सभी सरकारी योजनाओं, संस्थानों में मान्य होते हैं।

निष्कर्ष : अंतिम शब्द

हमारे द्वारा बताये गए सभी स्टेप को ध्यान से करने के बाद आपका प्रमाणपत्र तैयार हो जायेगा, इससे आपको अब सरकारी दफ्तरों की चक्कर तथा सीएससी सेंटर की चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी | अब आप घर बैठे मात्र 30 रू0 में आपने मोबाईल की मदद से आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बना सकते है | हम उमीद करते है की हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा तथा जहा कही हमसे तुर्ती हुई होगी तो हमें श्चामा करे धन्यवाद |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment