Birth Certificate Online Apply 2025: नमस्कार दोस्तों,आज के डिजिटल युग में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दोस्तों, अब आप घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आसानी से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि “apply Birth Certificate Online 2025?” ताकि आप इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है? : How to apply Birth Certificate Online 2025
नोट :- जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करता है। यह कई महत्वपूर्ण सरकारी और निजी कार्यों के लिए आवश्यक होता है, जैसे—
- स्कूल व कॉलेज में प्रवेश
- पासपोर्ट, आधार कार्ड तथा अन्य सरकारी पहचान पत्र बनवाने के लिए
- सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए
- संपत्ति के उत्तराधिकार संबंधी कार्यों में
Read Also –
- PM Kisan 20th Installment Date 2025 – प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगा?
- How to Update Mobile Number In Aadhar Card 2025 – बिना आधार सेंटर गए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?
- Farmer Registry UP 2025 – फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे करे सभी राज्यों का Latest Launch in India
- DBT Aadhaar Seeding Status Kaise Dekhe? How to Check DBT Aadhar Seeding Status? Latest Portal in India npci.org.in 1st
- UP Board Result 2025: सभी छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन रिजल्ट
How to apply Birth Certificate Online 2025 : Overview
लेख का नाम | How to apply Birth Certificate Online 2025 |
लेख का प्रकार | सरकारी सेवा |
सेवा का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |

How to apply Birth Certificate Online 2025
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सरकारी वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. नया रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://crsorgi.gov.in/

- होमपेज पर “जनरल पब्लिक” विकल्प पर क्लिक करें।

- नया अकाउंट बनाने के लिए “साइन अप” पर जाएं।

- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने पर लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
2. पोर्टल में लॉगिन करें और आवेदन करें
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।

- “बर्थ रजिस्ट्रेशन” के तहत “नया आवेदन” विकल्प चुनें।

- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे—
- बच्चे का नाम (यदि रखा गया हो)
- माता-पिता का नाम और पता
- जन्म स्थान (अस्पताल या घर)
- जन्म तिथि
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ₹10 की फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
- आवेदन की रसीद डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
3. आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?: How to apply Birth Certificate Online 2025
अगर आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और उसका स्टेटस जानना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें—
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- “सेल्फ रिपोर्ट एप्लीकेशन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
4. ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? : How to apply Birth Certificate Online 2025
जब आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाए, तो उसे डाउनलोड करने के लिए—
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
- “सेल्फ रिपोर्ट एप्लीकेशन” में जाकर अपना एप्लीकेशन स्टेटस देखें।
- अगर जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो गया है, तो “डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
कितने दिनों में बनता है जन्म प्रमाण पत्र ?
आवेदन का तरीका | बनने में लगने वाला समय |
ऑनलाइन आवेदन | 7 से 15 दिन |
ऑनलाइन आवेदन की त्रुटि सुधार | 10 से 20 दिन |
नगर पंचायत / ब्लॉक से ऑफलाइन आवेदन | 10 से 30 दिन |
Birth Certificate Online Apply 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों, आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—
- जन्म से संबंधित अस्पताल प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- माता-पिता का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी)
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट)
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- जन्म स्थान तथा माता-पिता की पुष्टि करने वाला अन्य कोई दस्तावेज
Birth Certificate Online Apply 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
- (नोट: 21 दिन बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी होगी।)
- यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में नहीं हुआ है, तो गाँव के मुखिया, सरपंच या वार्ड सदस्य से सत्यापन कराना आवश्यक होगा।
ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, तो ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाएं—
- ऑफलाइन –
- अपने नगर पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाएं।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10-30 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा।
Birth Certificate Online Apply 2025 : Important Links
Apply Online | APPLY ONLINE |
Check Status | CHECK STATUS |
Join Us | |
Official Website | OFFICAL WEB |
FAQs : How to apply Birth Certificate Online 2025
Q1. घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
उत्तर :- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/ पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
Q2. जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
उत्तर :- आधार कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, जन्म स्थान का प्रमाण, अस्पताल से प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) आदि।
Q3. जन्म प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?
उत्तर :- ऑनलाइन आवेदन करने पर 7-15 दिन, ऑफलाइन आवेदन करने पर 10-30 दिन लग सकते हैं।
Q4. क्या जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन के बाद भी बन सकता है?
उत्तर :- हाँ, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी होगी और जुर्माना भी लग सकता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको How to apply Birth Certificate Online 2025 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई। अब आप बिना किसी परेशानी के घर से ही अपना जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अब आप पूरी जानकारी के साथ जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं! 🙏